बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली है। आने वाले चंद रोज बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की पत्नी बन जाएंगी। रणबीर कपूर से शादी होने के बाद आलिया भट्ट अपना घर छोड़ देंगी।
बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली है। आने वाले चंद रोज बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की पत्नी बन जाएंगी। रणबीर कपूर से शादी होने के बाद आलिया भट्ट अपना घर छोड़ देंगी। आलिया भट्ट ने मुंबई के जुहू में एक शानदार अपार्टमेंट खरीद रखा है जिसकी कीमत 13 करोड़ है। आलिया भट्ट का घर 2,300 स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है। बॉलीवुड में आने के बाद आलिया भट्ट ने ये घर खरीदा था। इस घर में रहने के लिए आलिया भट्ट ने अपने माता पिता का घर छोड़ दिया था। एक बार फिर आलिया भट्ट अपने घर से दूर होने वाली हैं। हालांकि आलिया भट्ट ने अपने इस आशियाने को बड़े ही करीने से सजाया है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको आलिया भट्ट के घर की शानदार तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
आलिया भट्ट घर को अपने हाथ से सजाना पसंद करती हैं। आलिया भट्ट की ये तस्वीर इस बात का सबूत है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने क्रिसमस ट्री लिविंग एरिया में सजाया हुआ है।
आलिया भट्ट का बेडरूम उनकी तरह ही काफी रंगीन है। तस्वीर में आलिया भट्ट के बेड पर रंग बिरंगे कुशन साफ देखे जा सकते हैं। अपने बेड के पीछे आलिया भट्ट ने कई पेंटिंग्स लगाई हुई हैं। लगता है कि आलिया भट्ट को पिंक रंग भी काफी पसंद है।
आलिया भट्ट ने अपने घर की लाइटिंग पर भी काफी खर्चा किया है। आलिया भट्ट के घर के कोने कोने में महंगी सीलिंग लाइट्स लगी हैं। ये डिजाइनर लाइट्स आलिया भट्ट के घर की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है।
आलिया भट्ट ने अपने घर में आरामदायक फर्नीचर लगवाया है। अपने घर के फर्नीचर में आलिया भट्ट ने पानी की तरह पैसा बहाया है। इस महंगे डिजाइनर सोफे पर बैठकर आलिया भट्ट किताब पढ़ रही हैं।
आलिया भट्ट ने अपने घर के कई कोनों पर महंगी महंगी पेंटिंग्स लगाई हुई हैं। तस्वीर देखकर कहना गलत नहीं होगा कि आलिया भट्ट की पसंद काफी क्लासी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर-आलिया शादी के बंधन में 15 अप्रैल को बंध सकते हैं। इसके पहले 13 अप्रैल से शादी की रस्में दोनों के घरों पर शुरू हो जाएंगी। रणबीर-आलिया एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब कपल शादी करने जा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें, रणबीर और आलिया भट्ट ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ की शूटिंग हाल ही में खत्म की है। ये फिल्म लंबे समय से शूट की जा रही थी और अब ये 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।