1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. राज कुंद्रा बेटी समीशा शेट्टी के पैर धोते आए नजर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें

राज कुंद्रा बेटी समीशा शेट्टी के पैर धोते आए नजर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें

क्ट्रेस ने अपने पति के साथ कन्या पूजन किया और सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जोकि सोशल मीडिया वायरल हो रही है।, जिसमें पति राज कुंद्रा बेटी समीशा शेट्टी के पैर धोते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर किया गया है।

By आकृति जायसवाल 
Updated Date

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मॉर्डन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भगवान में आस्था भी रखती है। वह अपने घर पर अक्सर सभी त्योहार मनाने और पूजा-पाठ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और उनका परिवार भी उनके साथ हर काम में शामिल होता है। वही, एक्ट्रेस हर साल नवरात्रों का त्यौहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाती हैं। पूरे नौ दिनों तक एक्ट्रेस के घर माता की चौकी सजती है। नवरात्रि की महाअष्टमी पर शिल्पा शेट्टी कन्या पूजन करती है।

 

वही एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ कन्या पूजन किया और सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जोकि सोशल मीडिया वायरल हो रही है।, जिसमें पति राज कुंद्रा बेटी समीशा शेट्टी के पैर धोते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर किया गया है।

इस वीडियो में राज कुंद्रा कन्या पूजन करते दिख रहे हैं। राज कुंद्रा अपनी बेटी समीशा के पैर धो रहे हैं। वह पूजा की दूसरी रस्में निभाते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं बेटी फुल मस्ती के मूड में दिख रही हैं और अपना चश्मा पहनती नजर आ रही हैं। इस दौरान राज कुंद्रा बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ”मेरे घर की महागौरी के साथ कंजिका पूजन, सन ग्लासेस को आप नजर अंदाज नहीं कर सकते।”

एक यूजर्स ने किया ट्रोल

बेटी को इतना सम्मान देने पर यूजर्स ने राज की तारीफ भी की तो वहीं कई लोग ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर्स ने लिखा- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। तो वहीं दूसरे ने लिखा- पहले काम ही गलत ना करो की बाद में ऐसी चीजों का दिखावा करना पड़े। एक ने लिखा- आज मास्क नहीं लगाया क्या। बता दें राज कुंद्रा पर बीते साल अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्होंने करीब दो महीने जेल की सजा काटी थी।

वही एक्टर रोहित रॉय ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, “हे हे बहुत ही ज्यादा क्यूट है।” फैंस ने भी कमेंट कर समीशा की क्यूटनेस पर खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने “सो क्यूट” लिखा। एक अन्य फैन ने लिखा, “हाहा! लव द सनग्लासेज।” एक ने लिखा, “समीशा का बहुत ही क्यूट दिख रही हैं।” कई फैंस दिल वाले और आंखों में प्यार भरे इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

 

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम आउटफिट में नहीं बल्कि, ट्रेडिशनल वियर में वर्कआउट करते नजर आ रही हैं। शिल्पा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ उन्होंने फैंस को एक बेहद खास मैसेज भी दिया है।

वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने फ्लोरल सूट पहन रखा है और जिम में वर्कआउट कर रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘इस सोमवार का मोटिवेशनः किसी भी आउटफिट में फिट रहें। शुरुआत में ‘सीटेड चेस्ट प्रेस इक्विपमेंट’ की प्रेक्टिस की, यह मुख्य रूप से कंधों पर काम करता है। इसके साथ ही चेस्ट की मांसपेशियों और ट्राइसेप्स को मजबूत और विकसित करता है।

शिल्पा की राज कुंद्रा से हुई मुलाकात

शिल्पा की मुलाकात राज कुंद्रा से बतौर बिज़नस पार्टनर हुई थी। इस दौरान राज कुंद्रा S2 परफ्यूम का प्रमोशन कर रहीं शिल्पा शेट्टी को हेल्प कर रहे थे। हालाकि राज ने शिल्पा के साथ रिलेशन की बातों को शुरू में तो इनकार कर दिया था लेकिन शिल्पा को पहली मीटिंग में ही राज पसंद आ गए थे। लेकिन उन्हें इस बारे में भी पता चल गया था कि राज कुंद्रा शादीशुदा हैं। राज ने बाद में शिल्पा को यह बताया कि वे अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं।

राज ने भी बाद में यह बताया था कि उन्हें भी पहली नजर में ही शिल्पा से मोहब्बत हो गई थी। धीरे-धीरे राज और शिल्पा ने साथ में कुछ और टाइम बिताना शुरू कर दिया। इसके बाद साल 2007 में यह पहली बार था कि शिल्पा ने एक इंटरव्यू में यह बात मानी कि वे किसी को डेट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनका रिश्ता अभी नया है। करीब दो सालों तक एकदूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद शिल्पा शेट्टी  और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...