1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद राज कुंद्रा ने डिलीट किया पोस्ट, पढ़ें पूरी खबर..

इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद राज कुंद्रा ने डिलीट किया पोस्ट, पढ़ें पूरी खबर..

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह अब सार्वजनिक रूप से कम ही दिखते हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई:  शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह अब सार्वजनिक रूप से कम ही दिखते हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

यह भी पढ़ें:15 जनवरी 2022 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है वह फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौटने की कोशिश में हैं। वह इंस्टाग्राम पर वापस लौट आए हैं। इस बार उनका एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने केवल एक अकाउंट को ही फॉलो किया हुआ है।

राज कुंद्रा के वैरिफाइड अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं है। पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की थीं लेकिन अब उन्होंने फोटोज और सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। वह केवल अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं।
यही नहीं वह पत्नी शिल्पा शेट्टी और बेटे वियान राज कुंद्रा को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं। अपने अकाउंट पर राज कुंद्रा ने बायो में Love Your Life (अपनी जिंदगी से प्यार करो) लिखा हुआ है।

राज कुंद्रा को इंस्टाग्राम पर 9 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गिरफ्तारी से पहले राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और वह अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे। कई बार उनके साथ इन वीडियोज में शिल्पा शेट्टी भी नजर आती थीं।

पोर्नोग्राफी केस में कथित रूप से शामिल होने पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। वह करीब दो महीने तक जेल में बंद थे। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। इस पूरे मामले में राज कुंद्रा ने कहा था कि वह अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें रिलीज करने के काम का हिस्सा नहीं रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...