1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. तलाक के खबरों के बीच प्रियंका ने तोड़ी अपनी चुप्पी, पति निक जोनस के वीडियो पर किया ये कमेंट…

तलाक के खबरों के बीच प्रियंका ने तोड़ी अपनी चुप्पी, पति निक जोनस के वीडियो पर किया ये कमेंट…

बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस फेमल कपल है, जिनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन सोमवार को अचानक ही दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस फेमल कपल है, जिनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन सोमवार को अचानक ही दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ जोड़ा था लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक अपना सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। हालांकि, इसके साथ प्रियंका ने ‘चोपड़ा’ सरनेम भी हटा दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि उनके और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक ले सकते हैं।

ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फेल गई। वहीं, इन खबरों के बीच अब निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर इन अफवाहों के बारे में बताया है कि इनमें कितनी सच्चाई है। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वही, निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सोमवार प्रेरणा। चलो इसे हासिल करते है।’ निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया है, जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।’ इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाई है। निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन खबरों के बीच निक के वीडियो पर प्रियंका के कमेंट ने फैंस को राहत देने का काम किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...