1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ का पोस्टर रिलीज, देखें तस्वीर

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ का पोस्टर रिलीज, देखें तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते है। लेकिन उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी खौफनाक लग रहा है। बताते चलें कि फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते है। लेकिन उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ का पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी खौफनाक लग रहा है। बताते चलें कि फिल्म ‘शमशेरा’ 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ का पोस्टर लीक होते ही उनका लुक देखने को मिल रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर दिख रहे एक्सप्रेशन से कोई भी खौफ खा जाए। ‘शमशेरा’ में रणबीर का लुक देखकर फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बताते चलें कि बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था।

करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, त्रिधा चौधरी और आहाना कुमरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बताया जा रहा है की फिल्म में रणबीर कपूर डकैत शमशेरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म ‘शमशेरा’ को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ के अलावा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और लव रंजन की एक फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी इस साल 2022 में 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...