1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. निया शर्मा ने डांस का लगाया तड़का, फैंस के साथ वीडियो किया शेयर, देखें

निया शर्मा ने डांस का लगाया तड़का, फैंस के साथ वीडियो किया शेयर, देखें

एक्ट्रेस निया शर्मा  सोशल मीडिया में फैंस के साथ काफी एक्टिव रहती। फैंस उनकी तस्वीर और वीडियो जमकर पसंद करते है।  फैन्स के साथ वो आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: एक्ट्रेस निया शर्मा  सोशल मीडिया में फैंस के साथ काफी एक्टिव रहती। फैंस उनकी तस्वीर और वीडियो जमकर पसंद करते है।  फैन्स के साथ वो आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। निया टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वही फैन्स के बीच उन्हें अलग अंदाज और स्टाइल की पहचाना जाता है।

हालही में निया शर्मा ने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी सॉन्ग पर अतरंगी डांस कार रही हैं। वहीं वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का क्रॉप टॉप और ग्रे कलर जी जींस पहनी हुई है।

निया शर्मा ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘प्रयास तब दिखता है जब आप सहज लोगों के साथ नृत्य करते हैं’। इस वीडियो को देख उनके एक फैन ने लिखा है ‘बहुत क्यूट लग रही हो आप’, तो दूसरे ने लिखा है ‘खूबसूरत’।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया शर्मा  के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल ‘काली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। निया को टीवी पर पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल से मिली थीं।

इसके बाद जी टीवी के सीरियल ‘जमाई राजा’ में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिससे उन्हें छोटे पर्दे पर स्टारडम हासिल हुआ था। इसके साथ ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘Twisted’ में भी निया नजर आई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...