1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मौनी रॉय का बोल्ड और हॉट लुक वायरल, फैंस ने जमकर किया कमेंट, देखें

मौनी रॉय का बोल्ड और हॉट लुक वायरल, फैंस ने जमकर किया कमेंट, देखें

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर काफी फैंस है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर काफी फैंस है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोज वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो एक पॉइंट पर पोज देती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

वही, एक्ट्रेस  मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 क कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली परिवार में हुआ था। मौनी ने अपनी पढाई केन्द्रीय विद्यालय से पूरी की और उसके बस मॉस कम्युनिकेशन की पढाई जामिया मिलिया इस्लामिया से पूरी की। हालांकि मौनी पढाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग और फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गयीं।

तस्वीरों में एक्ट्रेस समुद्र किनारे बने पॉइंट पर पोज देती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर उन्होंने विलियम शेक्सपियर का एक कोट्स भी कैप्शन में लिखा, जब मैंने तुम्हें देखा तो मुझे प्या हो गया और तुम मुस्कुराए क्योंकि तुम्हें पता था… विलियम शेक्सपियर।

बता दें, एक्ट्रेस ने साल के शुरुआती महीने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियर संग हिंदू और बंगाली रिती रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जानकारी के अनुसार मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने लगे और लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

वहीं, बात अगर मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री मुख्य विलेन की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आने वाले ।

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहु थी से की, इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आयीं थी। मौनी ने अपने 11 साल के करियर में कई उतार चढाव देखें।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...