1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मौनी रॉय ने होने वाले पति के साथ शेयर की पहली तस्वीर, देखें

मौनी रॉय ने होने वाले पति के साथ शेयर की पहली तस्वीर, देखें

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह दुबई बेस्ड बिजनेसमैन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने वाली हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपनी शादी के लिए गोवा को चुना है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर की है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

एक्ट्रेस  अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शादी से चंद घंटे पहले मौनी रॉय ने अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खास तस्वीर शेयर की है। यह इनकी रोमांटिक तस्वीर है। तस्वीर में मौनी रॉय सूरज नांबियार को गले लाती हुई दिखाई दे रही हैं

वहीं सूरज ने भी अभिनेत्रियों को हंसते हुए गले लगाया हुआ है। तस्वीर में मौनी रॉय और सूरज नांबियार काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते मौनी रॉय ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘सब कुछ, ॐ नमः शिवायः।’ सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस और करीबी उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर मौनी रॉय और सूरज नांबियार को बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। मौनी रॉय और सूरज नांबियार लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...