1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नोरा के बेली डांस पर लुइस हुए फिदा, ये क्या बोल गई गीता…

नोरा के बेली डांस पर लुइस हुए फिदा, ये क्या बोल गई गीता…

नोरा फतेही ने अपने जबरदस्त डांस की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है, जिसके चलते आज नोरा टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक छाई हुई हैं। Nora Fatehi हाल ही में दिव्या खोसला कुमार संग 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के सेट पर पहुंचीं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

नई  दिल्ली: नोरा फतेही ने अपने जबरदस्त डांस की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है, जिसके चलते आज नोरा टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक छाई हुई हैं। Nora Fatehi हाल ही में दिव्या खोसला कुमार संग ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ के सेट पर पहुंचीं। यहां उनकी और Terence Lewis की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली।

शो के दौरान Geeta Kapur और Malaika Arora ने दोनों की जमकर खिंचाई भी की। शो का प्रोमो का वीडियो अब वायरल हो रहा है। Nora Fatehi और टेरेंस लुईस की बॉन्डिंग को वैसे भी खूब पसंद किया जाता है। लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दिव्या के साथ नोरा ने शो मे एंट्री ली टेरेंस लुईस कहते देखे गए, ‘वेलकम बैक नोरा।’

 

उनकी इस बात को सुनकर गीता कपूर ने उनकी खिंचाई की और कहा कि इस काम के लिए मनीष पॉल है ना। शो में आगे नोरा ने अपने चिर परिचित अंदाज में कंटेस्टेंट के साथ Belly Dance भी किया।

Nora Fatehi को Belly Dance करते देख टेरेंस लुईस अवाक रह गए और उनका मुंह खुला का खुला रह गया। उन्हें देख गीता कपूर ने कहा, ‘मुंह तो बंद करो अंकल।’ गीता की इस बात पर टेरेंस शरमा जाते हैं। शो में नोरा फतेही और टेरेंस लुईस ने रोमांटिक डांस भी किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...