1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड में किंग खान के पूरे हुए 30 साल, एक्टर का नया लुक फैंस को आया पसंद

बॉलीवुड में किंग खान के पूरे हुए 30 साल, एक्टर का नया लुक फैंस को आया पसंद

 रोमांस के किंग शाहरुख़ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पुरे हो चुके है। लाखों फैंस की जान बन चुके शाहरुख़ को इंडस्ट्री में 30 साल पुरे हो गए है। शाहरुख़ ने अपना करियर की शुरुवात टेलीविज़न सीरियल ‘Fauji’ में commando के रोले से की। इसके बाद 1989 में ‘Circus ‘ से उन्हें काफी पहचान मिली।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

शाहरूख खान का जन्‍म दिल्‍ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्‍तान से थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारूख है और वे भी शाहरूख के साथ मुंबई में ही रहती हैं। शाहरूख ने एक बार ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि उनके पिता पठानी और मां हैदराबादी हैं।

शाहरूख खान की शुरूआती पढ़ाई सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई थी। उन्‍होंने स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्‍वाइन किया लेकिन उनका ज्‍यादातर समय दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था जहां से उन्‍होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के सानिध्‍य में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्‍होंने जामिया मीलिया इस्‍लामिया से जनसंचार में स्‍नाकोत्‍तर की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्‍होंने यह छोड़ दिया।

शाहरूख एक ऐसे अभिनेता रहें हैं जिनके प्रशंसक हर उम्र और हर वर्ग के लोग हैं। खासकर, लड़कियां उनकी काफी दीवानी हैं लेकिन बावजूद इसके शाहरूख का किसी के साथ अफेयर या प्रेम संबंध नहीं रहा है। वे अपनी पत्‍नी के लिए हमेशा से वफादार रहे हैं और अपने परिवार से बेहद प्‍यार करते हैं।

रोमांस के किंग शाहरुख़ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पुरे हो चुके है। लाखों फैंस की जान बन चुके शाहरुख़ को इंडस्ट्री में 30 साल पुरे हो गए है। शाहरुख़ ने अपना करियर की शुरुवात टेलीविज़न सीरियल ‘Fauji’ में commando के रोले से की। इसके बाद 1989 में ‘Circus ‘ से उन्हें काफी पहचान मिली।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1992 में फिल्म दीवाना से की. इसके बाद डर , बाज़ीगर, अंजाम , जैसे कई फिल्में की. उन्हें 8 बार Filmfare best actor award से सम्मानित किया गया है। जिसमे कुछ कुछ होता है, ॐ शांति ॐ, लेटस गो ! इंडिया जैसे फिल्मों के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला।

शाहरुख़ ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान का नया लुक जारी कर अपने इंडस्ट्री में 30 साल पुरे होने की बात बताई है. यह फिल्म 2023 में रिलीज़ होगी। जहां बॉलीवुड में कई अभिनेताओं को एक नियमित उम्र के बाद काम नहीं मिलता है, वही शाहरुख़ खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, जैसे अभिनेता आज भी एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्मे दे रहे है। इसी के साथ शाहरुख़ की फिल्म जवान का टीज़र सामने आया था। जिसमे उन्हें बेहद ही अलग लुक में देखा गया। फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का टीज़र हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ भाषा में रिलीज़ हुआ है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...