1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. करिश्मा तन्ना ने खुद बताई अपनी शादी की डेट, जानिए कब होगी शादी?

करिश्मा तन्ना ने खुद बताई अपनी शादी की डेट, जानिए कब होगी शादी?

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक और शादी कंफर्म हो गई है। संजू एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अगले महीने फरवरी की 5 तारीख को शादी करने वाली हैं। उन्होंने खुद ये बात कैमरा के सामने बोली है।  

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नोएडा:  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक और शादी कंफर्म हो गई है। संजू एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अगले महीने फरवरी की 5 तारीख को शादी करने वाली हैं। उन्होंने खुद ये बात कैमरा के सामने बोली है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

एक्ट्रेस ने कहा, ”हां मैं शादी करने वाली हूं।” इसके बाद एक्ट्रेस पपराजी ने उनसे तारीख पूछी तो उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए 5 कहा। पपराजी तुरंत समझ गए कि शादी 5 फरवरी को होने वाली है। वाइट शर्ट और डेनिम में नजर आईं करिश्मा इसके बाद पपराजी को पोज देकर वहां से चली गईं।
बता दें कि करिश्मा ने वरुण बंगेरा से पिछले साल नवंबर में शादी की थी। करिश्मा और वरुण दोस्तों के जरिए मिले थे। कुछ समय रिलेशन रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हाल ही में करिश्मा के बर्थडे पर वरुण ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया था।

करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ

बता दें कि करिश्मा ने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो मिलेंगे, जीनी और जूजू, कयामत की रात और अदालत जैसे शोज में काम किया है। इसके अलावा वह बिग बॉस 8, नच बलिए 7 और झलक दिखलाजा 9 जैसे शोज में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आई थीं और वह इस शो की विनर भी थीं।

फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में फिल्म दोस्ती फ्रेंड्स फॉरेवर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह ग्रैंड मस्ती, गोलू और पप्पू, संजू, सूरज पे मंगल भारी और लाहौर कॉन्फइडेंशियल में काम कर चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...