1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करण जौहर बनाएंगे देश के पहले RAW चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म

करण जौहर बनाएंगे देश के पहले RAW चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूशर-डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘तख्त’ के प्री-प्रोडक्शन में बीजी हैं। इस फिल्म के बाद करण जौहर जल्द ही अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हो जाएंगे, जो भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च ऐंड अनैलिसिस विंग RAW के पहले प्रमुख ‘रामुश्वर नाथ काव’ की लाइफ पर बेस्ड होगी।

ट्विटर पर एक पोस्ट कर करण जौहर ने यह जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, पन्नों को फ्रेम में बदलना, एक समय में एक रोमांच। आपके लिए नितिन गोखले की किताब को रुपहले पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। अधिक जानकारी जल्द ही आएगी!’ फिल्म रामेश्वर नाथ काव की उस अनकही कहानी को सबके सामने लेकर आएगी जिसमें भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी की स्थापना और अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों की दुनिया में काव का एक सफल नाम बनने की कहानी शामिल है।

रामेश्वर नाथ काव ने 2002 में आखिरी सांस ली थी। करण जौहर की इस फिल्म में रामेश्वर नाथ काव की भूमिका कौन स्टार अदा करेगा इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...