सोनम कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है। कपूर खानदान में अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर भी दे रहीं हैं।
सोनम कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है। कपूर खानदान में अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर भी दे रहीं हैं।
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में सोनम ने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक दिया संजय लीली भंसाली ने अपनी फिल्म ‘सांवरिया’ में।
वही, एक्ट्रेस सोनम कपूर अनपी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की एलान किया था। अब उन्होंने मेटर्निटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉट करती हुई दिख रही हैं। इन मेटर्निटी तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में उनके चहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिख रहा है
इन तस्वीरों में सोनम कपूर अबू जानी संदीप खोसला की ड्रेस पहने हुए नए अवतार में नजर आ रही हैं। फोटोज में सोनम स्लिव लेस ब्लाउज और व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए पोज देती हुई दिख रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस में फोटोज शेयर कर बताया कि उनके इस लुक को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। सोनम कपूर की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन फोटोज को कई हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं, सोनम के अपनी प्रेगनेंसी के आधिकारिक एलान के बाद उनके पिता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हैं खुशी जाहिर की थी। उन्होंने आनंद और सोनम का शुक्रिया करते हुए लिखा, ‘अब मैं अपनी जिंदगी की सबसे मजेदार भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा हूं, जोकि नाना की है। हमारी जिंदगी अब पहले की तरह नहीं होने वाली है और मैं इससे ज्यादा किसी चीज का शुक्रगुजार नहीं हो सकता। अनिल कपूर के अलावा एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर और परिवार के लोगों ने भी पोस्ट साझ कर अपनी खुशी जाहिर की थी
Chennai: Bollywood actress Sonam Kapoor at the inauguration of Kalyan Jewellers showroom in Chennai on Sunday. PTI Photo by R Senthil Kumar (PTI9_25_2016_000132B)
बता दें, अभिनेत्री सोनम कपूर और लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा में लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई, साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सोनम और आनंद की शादी एक्ट्रेस के नानी के ब्रांद्र स्थित घर पर हुई थी। अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी शादी के लगभग 4 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।