बिग बॉस सीजन 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार शादी के बंधन में बंध गए हैं।
इनके निकाह की तस्वीरें सामने आई हैं। गौहर और जैद की फेरीटेल जैसी लव स्टोरी आखिरकार पूरी हो गई है। गौहर ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और कॉरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की है।
इनका निकाह आज 12 बजे मुंबई के एक पॉश होटल में हुआ। आप भी देखें इनके निकाह की खूबसूरत तस्वीरें।
गौहर और जैद की शादी की रस्में पिछले कुछ दिनों से हो रही थीं जिनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मालूम हो कि गौहर और जैद के रिलेशन की खबरें लॉकडाउन के दौरान सुर्खियों में रही थी। दोनों के डांस वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और अब उनकी शादी की खबर से फैंस बेहद खुश हैं।