1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. गणेश आचार्य पर यौन शोषण और पीछा करने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

गणेश आचार्य पर यौन शोषण और पीछा करने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट फाइल किया है। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि गणेश आचार्या के साथ काम करने वाली को-डांसर ने कोरियॉग्राफर पर ये आरोप साल 2020 में लगाए थे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड  गणेश आचार्य एक भारतीय फिल्म कोरियोग्राफर और अभिनेता हैं। उन्हें फिल्म भाग मिल्खा भाग के गाने मस्तो का जुंड की बेहतरीन कोरियोग्राफी के किये राष्ट्रिय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका है।  गणेश आचार्य का जन्म मुंबई में हुआ था। गणेश के पिता गोपी हिंदी सिनेमा के कोरियोग्राफर थे।

गणेश के पिता की मौत के बाद के बाद घर में पैसो की दिक्क्त के चलते गणेश ने अपनी पढ़ाई छोड़कर डांस सीखना शुरू कर दिया। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने कड़ी मेहनत कर डांस अकादमी खोली और 19 वर्ष की उम्र में वह एक बेहतरीन डांस कोरियोग्राफर बन गए।

उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा में बतौर कोरियोग्रफर की शुरुआत 21 साल की उम्र में फिल्म अनाम से की। वर्ष 2002 में पहली बार गणेश को उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए स्क्रीन अवार्ड्स में फिल्म लज्जा के गाने बड़ी मुश्किल के लिए नामंकन मिला।  वर्ष 2007 में उन्हें फिल्म ओमकार के लिए फिल्म-फेयर अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया।

कोरियोग्राफी के बाद गणेश ने निर्देशन की दुनिया में अपनी किस्मत आज्मंर की सोची और फिल्म स्वामी निर्देशित की। यह फिल्म वर्ष 2007 में रिलीज हुई, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपाई और जूही चावला नजर आये थे। इन्होने निर्देशन के साथ अभिनय की दुनिया में भी किस्मत आजमाई और तमिल रोव्थ्रिम में खलनायक की भूमिका अदा की।

गणेश के पसंदीदा अभिनेता-अभिनेत्री में गोविंदा और माधुरी दीक्षित हैं। उन्होंने इन दोनों सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म एबिसिडी2  को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया।

वही, जाने माने कोरियॉग्राफर गणेश आचार्य  के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट फाइल किया है। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि गणेश आचार्या के साथ काम करने वाली को-डांसर ने कोरियॉग्राफर पर ये आरोप साल 2020 में लगाए थे। उन पर आरोप है कि वह महिला का पर सेक्शुअल हैरसमेंट करते थे साथ ही पीछा करने और ताक-झांक करने का भी आरोप है।

महिला के मुताबिक, गणेश आचार्य ने कथित तौर पर साल 2019 में उनसे कहा था कि यदि उन्हें सफलता चाहिए तो उन्हें उनके साथ सेक्स करना होगा। जब उन्होंने 2020 में हुई एक मीटिंग में आचार्य के ऐक्शन का विरोध किया तो कोरियॉग्राफर ने कथित तौर पर उन्हें अब्यूज किया और उनके असिस्टेंट ने उनके साथ मारपीट की। अपनी शिकायत में डांसर ने कहा है कि गणेश आचार्य तब उन्हें हैरस करते थे जब उन्होंने उनके सेक्शुअल डिमांड को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा है कि कोरियॉग्राफर उनपर भद्दा कॉमेंट करते थे, उन्हें पॉर्न मूवी दिखाते थे और मोलेस्ट करते थे।

महिला की शिकायत पर गणेश आचार्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी। बाद में गणेश आचार्य ने मामले में महिला पर मानहानि का दावा भी ठोका थाl 6 महीने बाद इंडियन फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन ने उनकी मेंबरशिप रद्द कर दी थी। यह मामला अब 2 साल बाद फिर से चर्चा में आ गया है।

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अफसर संदीप शिंदे शिकायत की जांच कर रहे थेl उन्होंने कहा, ‘इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी गई हैl गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर धारा 354a, 354c, 354d, 509, 323, 504, 506 और 34 के अंतर्गत चार्जशीट दर्ज की गई हैl’ अभी तक इस मामले में गणेश आचार्य या उनके वकील की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...