एक ओर फ़िल्म इंडस्ट्री कोरोना वायरस की मार झेल रही है, तो दूसरी ओर कई लोगों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
अब ख़बर है कि फ़िल्ममेकर और प्रोड्यूसर अशोक पंडित की मां का निधन हो गया है। निर्मला पंडित ने शनिवार को मुंबई स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। अशोक पंडित ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी।
Grieved to inform you that our beloved mother Maa #NirmalaPandit attained moksha on 26th Sep, 2020 at 12:37 am.
Given the current pandemic situation, kindly stay at ur respective homes & pray for her peaceful antim yatra. 🙏🏼
ॐ शांति। pic.twitter.com/V4Qqym3loh
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) September 25, 2020
अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा- बहुत दुःख के साथ सूचित कर रहा हूं कि हमारी प्यारी मां निर्मला पंडित ने 26 सितंबर, 2020 को 12: 37 पर मोक्ष की प्राप्ति की।
उन्होंने अपनी शानदार ज़िंदगी जी। वह सुंदर दिल के साथ के एक अद्भुत महिला थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति के पोषण के लिए समर्पित कर दिया। वह एक धार्मिक महिला थीं, जिन्होंने खुले दिल से सबका स्वागत किया।
इस दुःखद सूचना के अलावा कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए अशोक पंडित ने लोगों से एक अपील की। उन्होंने कहा कि इस मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने घरों पर रहें।
वहीं से शांतिपूर्ण अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें। कृपया यात्रा ना करें और हमारी घर पर विजिट ना करें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें। शुक्रिया!’