चंद दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पराग सांघवी के कई ठिकानों पर छामेपारी की थी। वहीं अब मुंबई पुलिस ने पराग सांघवी को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई: ED के अधिकारियों ने शुक्रवार को पिंकी ईरानी और सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल भेजा है। वही फेमस फिल्ममेकर पराग सांघवी (Filmmaker Parag Sanghvi) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पराग सांघवी के कई ठिकानों पर छामेपारी की थी। वहीं अब मुंबई पुलिस ने पराग सांघवी को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! Air ticket पर मिलेगा इतना डिस्काउंट, जानिए…
25 दिसंबर तक हिरासत में रखा जाएगा। आर्थिक अपराध शाखा में पराग के खिलाफ कुल 5 मामले दर्ज है उनमें से एक पुणे के मामले में पराग सांघवी को गिरफ्तार किया गया है।
पराग सांघवी अलंबरा ग्रुप (Alumbra Group CEO) के सीईओं हैं। अलंबरा कमला ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ की कंपनी एक सिस्टर कंपनी है। आरोप है कि कमला ग्रुप कंपनी ने लोगों से पैसे लिए और उस पैसे को अमलुब्रा, प्लेबॉय और दूसरी कंपनी में डायवर्ट कर दिया।
कमला कृपा कंपनी के निदेशक जितेंद्र जैन को भी आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था, लेकिन चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आर्थिक अपराध शाखा ने पराग सांघवी को कथित तौर पर लोगों के पैसे के गबन और तीन अन्य कंपनियों में पैसा डायवर्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके निदेशक पराग सांघवी थे।
पराग सांघवी पिछले 15 सालों से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। पराग सांघवी, सरकार, पार्टनर, भूत रिटर्न्स, अब तक छप्पन, डरना मना है, गोलमाल-फन अनलिमिटेड और वास्तु शास्त्र जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।