महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से हिदी सिनेमा में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड के कई डायरेक्टरों की फेवरेट एक्ट्रेस बन चुकी हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी आने वाली अगली फिल्म मंलग में बीजी हैं।
इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया और इसमें दिशा की आदित्य रॉय कपूर के साथ जोरदार कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। मलंग के टाइटल ट्रैक को आज गुरुवार को लॉन्च किया गया है। इसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की कहनी की झलक देखने को मिल रही है। इस गाने के लिरिक्स कुणाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया ने लिखे हैं। हर्ष कॉमेडियन भारती सिंह के पति हैं।
मलंग के टाइटल ट्रैक को दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस गानों में आदित्य-दिशा की सिजलिंग ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के अलावा, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।