1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. देसी बॉय जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने डिलीट की डीपी

देसी बॉय जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने डिलीट की डीपी

बॉलीवुड के एक्टर देसी बॉय जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकांउट हैक कर लिया गया है। उनका सोशल मीडिया पेज से सभी पोस्ट को हटा दिया गया है। मगर एक्टर का सभी रील और वीडियो अभी भी उनके अकाउंट पर दिखाई दे रहे है। एक्टर ने इस बात जानकारी दी है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई:  बॉलीवुड के एक्टर देसी बॉय जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकांउट हैक कर लिया गया है। उनका सोशल मीडिया पेज से सभी पोस्ट को हटा दिया गया है। मगर एक्टर का सभी रील और वीडियो अभी भी उनके अकाउंट पर दिखाई दे रहे है। एक्टर ने इस बात जानकारी दी है। लेकिन  हैक किसने किया है ये बात अभी तक सामने नहीं आई है।

आपको बता दे एक्टर के इंस्टाग्राम पर 9 मिलीयन से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनका अकाउंट शून्य पोस्ट को दर्शाता है, जिन्हें डिलीट या आर्काइव किया गया हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि एक्टर अपना जन्मदिन मामने से दो दिन पहले ही उनका इंस्टा हैक कर लिया गया है। एक्टर अपना जन्मदिन 17 दिसंबर मामने जा रहे है।

जॉन आखिरी बार फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में नजर आए थे। जिसके निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया। इस फिल्म में जॉन ने ट्रिपल रोल किया था।

वही एक्टर ने कहा: “एक फिल्म में इन सभी भूमिकाओं को निभाना बहुत कठिन है। एक हिस्सा हवा की तरह था क्योंकि पहली फिल्म में मैंने एक चौकीदार की ऐसी ही भूमिका निभाई थी। दूसरा किरदार एक पुलिस वाला है जिसके लिए मैं एक दिन में दो-तीन सीन शूट करता था। मैं शुरू में इस आदमी को समझ नहीं पाया लेकिन आखिरकार हमने इसे पकड़ लिया। वह फिल्म में बेहद दिलचस्प हैं। इसके अलावा, हमें एक चिड़चिड़े और मजाकिया आदमी के बीच सही अंतर करना था। मेरा पसंदीदा चरित्र पिता है, यह वीरता के मामले में उत्कृष्ट निकला है।”

जॉन की आने वाली फिल्म ‘अटैक’ की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें वह जैकलीन फर्नांडीज के साथ रोमांस नजर आएगें। आपको बता दे लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। वह मोहित सूरी की थ्रिलर ‘एक विलेन 2’ में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फैंस को इस फिल्म का काफी इंतजार है। इस फिल्म में एक्टर का अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर, 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अब्राहम जॉन है और वे पेशे से एक आर्किटेक्ट थे। जॉन की मां फिरोजा ईरानी होममेकर हैं। जॉन की शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई उसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर्स डिग्री हासिल की। जॉन आगे भी पढ़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने नारसी मोनजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...