1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ठीक होकर पहुंचे अपने घर, कहा- सारे प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद..

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ठीक होकर पहुंचे अपने घर, कहा- सारे प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद..

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा था।

हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी कोरियोग्राफर ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दिए।

रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनका घर में स्वागत होता नजर आ रहा है।

वीडियो में रेमो डिसूजा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में गणपति बप्पा का गाना बज रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए रेमो डिसूजा ने कैप्शन में लिखा, “सारे प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, मैं वापस आ गया हूं.” रेमो के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, रेमो डिसूजा फिल्म डायरेक्शन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। साल 2000 में ‘दिल पे मत ले यार’ फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...