कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वो अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड निधी मूनी से शादी करने जा रहे हैं।
वहीं शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। इन रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ चुके हैं। जिनमें पुनीत और निधी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
वहीं इस शादी को खास बनाने के लिए कई सेलेब्रिटीज भी पहुंच रहे हैं। हाल ही में यहां से भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें इन दोनों का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।
वहीं पुनीत पाठक और निधी मूनी की शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें विरल भयानी ने शेयर की हैं। इन फोटोज में ऑफ व्हाइट शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं निधी ब्राउन रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों में पुनीत और निधी जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।
वहीं फैंस को इन दोनों की जोड़ी खूब भा रही है। पुनीत और निधी को फैंस की बधाईयां तो मिल ही रही हैं, इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज भी उन्हें शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा इन दोनों की शादी की रस्मों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जमकर डांस और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में पुनीत की दुल्हनिया निधी भी डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि दोनों की शादी आज यानी 11 दिसंबर को होनी है।