1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. बॉलीवुड सितारे ने यूनिक स्टाइल में किया फैंस को क्रिसमस डे विश, फैंस देखकर हुए हैरान

बॉलीवुड सितारे ने यूनिक स्टाइल में किया फैंस को क्रिसमस डे विश, फैंस देखकर हुए हैरान

बॉलीवुड के सितारे हर त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाते हैं, ऐसे में वो क्रिसमस कैसे मिस कर सकते हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड के सितारे हर त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाते हैं, ऐसे में वो क्रिसमस कैसे मिस कर सकते हैं। बॉलीवुड के  महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। फैंस उनके पोस्ट को जमकर लाइक कर रहे है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटो में बिग बी सेंटा बने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पीस, हारमोनी, सेफ्टी और लव.. उनका ये कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

कंगना ने किया क्रिसमस डे सेलिब्रेट

अमिताभ बच्चन की तरह बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट ने भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

यह भी पढ़ें:पंजाब को अरविंद केजरीवाल की गारंटी, कहा- आम आदमी पार्टी पंजाब में एक ईमानदार, स्थिर और मजबूत सरकार देगी

इंस्टाग्राम पर स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए कंगना ने विश किया। इस तस्वीर में  बहन रंगोली, भाई, भाभी और उनका बेटा भी साथ थे। कंगना को उनके फैंस जमकर क्रिसमस की बधाई दे रहे है। उनके पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

शिल्पा शेट्टी ने किया क्रिसमस डे सेलिब्रेट

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को खुश रहते के लिए विश किया है। क्रिसमस ट्री के सामने बैठी शिल्पा के पास कुछ गिफ्ट्स भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के साथ पति राज कुंद्रा और बच्चे नजर नहीं आ रहे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने किया क्रिसमस डे सेलिब्रेट

आलिया भट्ट ने क्रिसमस रणबीर कपूर की फैमिली के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान आलिया ने रेड कलर का ड्रेस पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर पहना था जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रहे थे। नीतू कपूर ने आलिया के साथ सेल्फी भी शेयर की है। मीडिया रिपोट्स की माने तो आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...