छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट की खबर आई है। सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई। चार टांके भी लगे हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
मुंबई: सोशल मीडिया पर एक दम से फेमस होने वाला बच्चा सहदेव को कौन नहीं जानता है, सहदेव का गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सहदेव को हर कोई जानता है, हर जगह उनका ही बोल बाला है। छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट की खबर आई है। सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई। चार टांके भी लगे हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। सहदेव को देखने एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें:अनुपम खेर की भतीजी की शादी में मां ने पोते की खोली पोल, देखें वीडियो
हादसे को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक सहदेव दिरदो अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सुकमा के शबरी नगर एरिया में मोटर साइकिल ने अपना कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बाइक चलाने वाले शख्स को हल्की चोट आई है, लेकिन सहदेव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
‘बसपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर भी कर दिया गया है। @Its_Badshah #sukuma pic.twitter.com/mvIWv5YFT2
— Rahul Ahir (@rahulahir) December 28, 2021
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सहदेव आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। इधर, सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और सहदेव का हालचाल जाना।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव के सड़क हादसे में घायल होने की खबर पर दुख व्यक्त करते हुए इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की थी। वहीं सहदेव ने सीएम को ‘बचपन प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाकर सुनाया था।