मालदीव इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों का फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहां छुट्टियां बिताने वाले सितारों की सूची में अनुष्का सेन का नाम भी शामिल है। अनुष्का इन दिनों मालदीव में हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वो जो तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं उससे यहां उनके फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
मुंबई: मालदीव इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों का फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहां छुट्टियां बिताने वाले सितारों की सूची में अनुष्का सेन का नाम भी शामिल है। अनुष्का इन दिनों मालदीव में हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वो जो तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं उससे यहां उनके फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। इस बार अनुष्का ने समंदर के किनारे से स्विमसूट में ऐसी फोटोज शेयर की है जिन्हें देखकर उनके फैन्स ने तारीफ और कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।
View this post on Instagram
अनुष्का की इन तस्वीरों को नाम के अकाउंट से शेयर की गई हैं, जो अक्सर बॉलीवुड सितारों की फोटोज शेयर करता हैं। इस तस्वीर को कैप्शन दिया है-The teen-fluencer!! Khatron Ke Khiladi gurrrrl Anushka Sen winds down in Maldives। फोटो में अनुष्का एक स्विमिंग पूल में दिखाई दे रही हैं और इसी के पीछे के हिस्से में समुंदर का बेहतरीन नजारा दिखाई दे रहा है।
जाहिर है कि मालदीव की खूबसूरती देखते ही बनती है और उसपर अनुष्का ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इस नजारे को और भी अट्रैक्टिव बना दिया है। इन तस्वीरों में उनकी मुस्कान उनके चाहने वालों को बेहद मनमोहक लग रही है।
अनुष्का ने अपनी पहचान वैसे तो टीवी इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के रूप में बनाई थी। बालवीर में उनके काम को काफी सराहा गया। इन दिनों अनुष्का अपने अभिनय से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के चलते ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर खलबली मचा देती हैं।