1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का पंखे से लटका मिला शव, पिता ने इस व्यक्ति पर लगाया आरोप, पढ़ें

एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का पंखे से लटका मिला शव, पिता ने इस व्यक्ति पर लगाया आरोप, पढ़ें

मनोरंज जगत से एक एक बेहद ही शॉकिंग खबर सामने आ रही हैं। इस खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए है। उड़िया इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस की सु​साइड की खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मनोरंज जगत से एक एक बेहद ही शॉकिंग खबर सामने आ रही हैं। इस खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए है। उड़िया इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस की सु​साइड की खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।

एक्ट्रेस के शव घर से बरामत

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ओड़िया टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने रविवार को अपने घर में सुसाइड कर लिया है। खबर मिलते फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे है, साथ ही रश्मिरेखा के सुसाइट की खबर ने पूरी उड़िया इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने एक्ट्रेस के शव को उनके घर से बरामत किया।

पुलिस को रश्मिरेखा का मिला सुसाइड नोट

रश्मिरेखा ओझा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दी है। रात करीब 10.30 बजे उनका शव पुलिस को पंखे से लटका हुआ मिला। हालांकि कथित आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वही, शुरुआती जांच में इस पूरे मामले को प्यार का नाम दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्यार के मामले को लेकर रश्मिरेखा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को रश्मिरेखा का सुसाइड नोट भी मिला है

पिता ने लगाया आरोप

रश्मिरेखा ओझा राजधानी भुबनेश्वर के नायापल्ली इलाके में एक किराए के मकान में रहती थीं। इसी मकान में उनका शव फंदे पर लटका मिला। वहीं रश्मिरेखा के पिता ने बेटी के ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘उनके ब्वॉयफ्रेंड संतोष जिसके साथ वह पति पत्नी की तरह रहते थे। संतोष ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या करने पर मजबूर किया है।’

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट  

हालांकि रश्मिरेखा की आत्महत्या से पहले उनके पिता को बेटी और संतोष संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात से अंजान थे। घर के मकानमालिक से उन्हें यह जानकारी मिली है। हालांकि रश्मिरेखा की मौत के ठोस सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू  कर दी है। पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह सुसाइड का मामला दिख रहा है क्योंकि रश्मि एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...