वाकई मटर के बारे में सोचकर ही मन किसी स्वादिस्ट सब्ज़ी, पकवान आदि के बारे में सोचने लगता है। मगर क्या आप कच्चे मटर खाने के फ़ायदे जानते हैं? ज़्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में लगभग हर तरह की सब्ज़ियों में मटर का उपयोग करते हैं।
नोएडा:वाकई मटर के बारे में सोचकर ही मन किसी स्वादिस्ट सब्ज़ी, पकवान आदि के बारे में सोचने लगता है। मगर क्या आप कच्चे मटर खाने के फ़ायदे जानते हैं? ज़्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में लगभग हर तरह की सब्ज़ियों में मटर का उपयोग करते हैं।
ख़ास बात यह है कि मटर का उपयोग मुख्य रूप से फ़िलर के रूप में ही ज़्यादा किया जाता है। चाहे फ़िर वह पोहा हो, पनीर हो, पुलाव हो, कचौरी हो या अन्य क्षेत्रों में बनाई जाने वाली कोई विशेष डिस ही क्यूँ न हो।
यह भी पढ़ें:UPI पेमेंट से आप हो सकते है कंगाल! अगर आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां तो हो जाएं सतर्क; पढ़ें पूरी खबर
यानि कि अन्य सब्ज़ी या भोजन के साथ इसे मिलाकर ही इस्तेमाल किया जाता है। शायद इसलिए ज़्यादातर लोगों को यह भ्रम रहता है कि मटर सिर्फ़ किसी भी डिस का स्वाद बढ़ाने का साधन मात्र है। इसमें और कोई ख़ास बात नहीं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
आपको बता दे की, बल्कि इसमें ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो हमें गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। आज हम आपको मटर खाने के लाभ बताने वाले हैं। जिसे जानकर आप ख़ुद हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं मटर खाने के क्या फ़ायदे हैं?
मटर में पर्याप्त मात्रा में आयरन, ज़िंक, मैंगनीज और कॉपर जैसे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों में फ़ाइबर अधिक होता है। ये तत्व कई तरह की बीमारियों से शरीर को बचाने में सहायक होते हैं।
मटर में ज़िंक की प्रचुर मात्रा होने से गर्भवती महिलाओं को हरी फलियों में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाली फली है। ज़िंक अधिक मात्रा में होने से गर्भवस्था में खाने से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए यह अत्यंत स्वास्थ्य वर्धक होती है। यह गर्भावस्था के अंदर होने वाले इंफेक्शन को रोकता है। यह हार्मोन्स को नियंत्रित करने में भी सहायता करता है।