एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर की बारात उनके घर कृष्णा राज हाउस से उनके दूसरे घर वास्तु पहुंची थी, जहां शादी का भव्य आयोजन किया गया था। शादी में रणबीर-आलिया ने बेहद कम लोगों को न्योता दिया था। सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही इसमें शामिल हुए थे।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर की बारात उनके घर कृष्णा राज हाउस से उनके दूसरे घर वास्तु पहुंची थी, जहां शादी का भव्य आयोजन किया गया था। शादी में रणबीर-आलिया ने बेहद कम लोगों को न्योता दिया था। सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही इसमें शामिल हुए थे।
View this post on Instagram
शादी के बाद आलिया और रणबीर मीडिया के सामने आए और साथ ही सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें भी शेयर कीं। दोनों ने शादी के लिए पेस्टल थीम चुनी। आलिया ने जहां ऑफ-वाइट रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं रणबीर भी ऑफ-वाइट रंग की ही शेरवानी में नज़र आए। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।
आलिया ने अपने ज़िंदगी के बेहद खास दिन के लिए सटल मेकअप चुना। जो उनके पेस्टल अटायर के साथ परफेक्ट लग रहा था। उनका बेस ड्यूई था। गालों को हल्का सा पिंकिश लुक दिया। उनके इस खूबसूरत लुक के पीछे सिलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी थे।
आमतौर पर भारतीय शादियों में दुल्हनों के पूरे हाथों पर महंदी लगाई जाती है। महंदी को शुभ भी माना जाता है। लेकिन आलिया ने महंदी से हाथ नहीं भरे…उन्होंने यहां भी एक नया ट्रेंड शुरू किया।
देखा जाए, तो आलिया ने शादी के लिए बेहद हल्का रंग चुना था। भारत में आमतौर पर दुल्हनें लाल, मरून जैसे रंग पसंद करती हैं। लेकिन आलिया ऑफ-वाइट साड़ी में भी बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। आलिया ने अपना ब्राइडल लुक झुमके, चोकर, कड़े और माथा पट्टी के साथ पूरा किया था।
वहीं हेयरस्टाइल की बात करें, तो ऐसा लंबे समय बाद देखा गया जब किसी दुल्हन ने शादी के लिए खुले बाल रखें हों। आलिया ने शादी के लिए जूड़ा या हेयरडू की जगह बालों को सिम्पल वेवी रखा। खूबसूरत माथा पट्टी ने उनकी इस सिम्पल हेयरस्टाइल को खास बना दिया।
इन तस्वीरों और वीडियो से साफ है कि रणबीर-आलिया की शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में दोनों के परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े चुंनिदा लोग ही शामिल हुए हैं। अब लोग आलिया भट्ट की वेडिंग साड़ी, मंगलसूत्र, शादी में शामिल होने वाले लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ी हर जानकारी ले लेना चाहते हैं। इस बीच गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस की शादी के फेरों वाली रस्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आई है।
उनका कहना है, ‘आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में एक स्पेशल पंडित थे और वह कई सालों से कपूर खानदान के साथ ही हैं। पंडित जी ने हर एक फेरे का महत्व समझाया। एक फेरा होता है धर्म के लिए और एक होता है संतान के लिए। यह सब काफी दिलचस्प था। मैं ऐसे घर से आता हूं जहां पर आपको हर धर्म के लोग मिलेंगे। रिकॉर्ड के लिए 7 फेरे नहीं बल्कि सिर्फ 4 फेरे ही लिए गए हैं और मैं इन चारों फेरों के दौरान वहीं पर मौजूद था।
अंकिता लोखंडे की हालत इस वक्त वैसी ही है जैसी कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण की थी। कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के दिन दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर आर्काइव किया था, जिसकी वजह से यह तस्वीरें ऊपर नजर आने लगी थी। इसके बाद दीपिका पादुकोण को भी लोगों ने ठीक ऐसे ही ट्रोल किया था।
आलिया भट्ट ने शादी में हैंड हाईड आइवरी ओरगेंजा साड़ी पहनी है, जो कि ऑफ व्हाइट कलर में दिख रही है। इसके साथ उन्होंने पेस्टल जूलरी कैरी की है। आलिया के गले में हार के साथ पतली गोल्ड चेन वाली मंगलसूत्र भी दिख रहा है, जिसमें एक मोती लगा है। मोती के अलावा मंगलसूत्र में इनफिनिटी का साइन दिख रहा है। अब अगर इसे सीधा करके देखेंगे तो ये नंबर 8 दिखेगा। सभी जानते हैं कि नंबर 8 को रणबीर अपना लकी नंबर मानते हैं।