करिश्मा 5 फरवरी, 2022 को बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि ऐक्ट्रेस ने अभी खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक बार फिर से अपनी फेवरेट स्टार की शादी देखने के बेताब हो उठे हैं। एक्ट्रेस ने वरुण के साथ इसी साल 12 नवंबर को सगाई की थी। जिसके बाद लोगों को दोनों की शादी का काफी इंतजार था।
मुंबई: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के बाद अब करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। फैंस को करिश्मा की शादी का काफी इंतजार था। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो जाती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती है।
रिपोर्ट की मानें तो ‘नागिन’ फेम करिश्मा 5 फरवरी, 2022 को बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि ऐक्ट्रेस ने अभी खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक बार फिर से अपनी फेवरेट स्टार की शादी देखने के बेताब हो उठे हैं। एक्ट्रेस ने वरुण के साथ इसी साल 12 नवंबर को सगाई की थी। जिसके बाद लोगों को दोनों की शादी का काफी इंतजार था। शादी उड़ती खबरों से लोगों को काफी खुशी है।
मिली जानकारी के चलते करिश्मा के शादी के फंक्शन 4 फरवरी से हल्दी, मेहंदी और संगीत की सेरेमनी शुरू हो जाएंगी। इतना ही नहीं शादी के बाद करिश्मा और वरुण एक लैविश रिसेप्शन भी देंगे। उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्त और कुछ करीबी सदस्य, साथ ही साथ परिवार के लोग 6 फरवरी को होने वाले इस रिसेप्शन का हिस्सा होंगे।
करिश्मा तन्ना जिस शख्स से शादी करने जा रही हैं वह वह मुंबई में एक रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। करिश्मा लंबे समय से वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर में हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दूसरे को डेट करने लगे। साथ में छुट्टियां मनाने से लेकर एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने तक, यह कपल कथित तौर पर एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है। इसलिए अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का मन बना लिया है।
आपको बता दें कि करिश्मा ने साल 2001 से अपने करियर की शुरुआत की वे पहले ‘सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में नजर आती थीं। उसके बाद B.B में नजर आई थी। एक्ट्रेस की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। उनके फैंस का इंतजार है की एक्ट्रेस कब तक शादी के बंधन में बधेगी।