1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जल्द पापा बनेंगे Aditya Narayan, कहा- बेबी ऑन द वे’

जल्द पापा बनेंगे Aditya Narayan, कहा- बेबी ऑन द वे’

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई:  आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल  जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी। आदित्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, श्वेता और मैं आप सभी के आशीर्वाद से बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बेबी ऑन द वे। फोटो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

कपल ने  फैंल को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। वही, आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी पत्नी ने क्राप टॉप पहने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है, साथ की गुड न्यूज के लिए बधाई दे रहे है।

 

आदित्य और श्वेता ने फिल्म शापित (2010) में एक साथ काम किया था। यहां से दोनों करीब आए। आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्शन में बेहद खुश नजर आए।

 

बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के अगले दिन यानी कि 2 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।