1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी के ऑफिशियल बयान के मुताबिक पालोनजी मिस्‍त्री का निधन मध्य रात्रि को उनके साउथ मुंबई स्थित निवास स्थान पर हुआ।  

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी के ऑफिशियल बयान के मुताबिक पालोनजी मिस्‍त्री का निधन मध्य रात्रि को उनके साउथ मुंबई स्थित निवास स्थान पर हुआ।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनकी मृत्‍यु पर शोक प्रकट किया है। साल 2016 में पालोनजी मिस्‍त्री को भारत के मुख्य नागरिक सम्मान पद्मा भूषण अवार्ड से नवाजा गया था। पालोनजी मिस्त्री का जन्म गुजरात के एक पारसी परिवार मुंबई में हुआ था

 

बता दें कि शापूरजी पालोनजी समूह भारत का बड़ा कारोबारी समूह है। यह समूह इंजीनियरिंग से लेकर कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर रियल एस्टेट, वाटर, एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विस समेत कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। इस समूह में करीब 50,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। ग्रुप 50 देशों में एंड टू एंड सॉल्यूशन उपलब्ध कराता है।

शापूरजी पालोनजी समूह की स्थापना साल 1865 में की गई थी। शपूरजी पालोनजी समूह की तरफ से मुंबई में कई सारे लैंडमार्क बनाए गए हैं, इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ताज महल पैलेस बिल्डिंग शामिल हैं।

50 देशों में फैला है कारोबार इतना ही नहीं शापूरजी ग्रुप का कारोबार एक दो नहीं बल्कि 50 देशों में फैला हुआ है। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों से अफ्रीका तक शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है। फोर्ब्स के ताजा अपडेट के मुताबिक, दुनिया में शापूरजी ग्रुप अमीरों की सूची में 143वें नंबर पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...