1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. अब एक लीटर पेट्रोल-डीजल के कितने पैसे देने होंगे जानिए

अब एक लीटर पेट्रोल-डीजल के कितने पैसे देने होंगे जानिए

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दुनियाभर में लगातार तेजी से फैल रहें कोरोना वायरस के चलते सभी देशों का हाल बेहाल है। कोरोना के चलते सभी देशों के बाजारों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बता दे, भारत में कोरोना वायरस लागातार तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

जिसके चलते सरकार ने अब लॉकडाउन की अवधि को भी बढ़ा दिया है। जिसका सीधा असर अब भारतीय बाजारों पर देखने को मिल रहा है। इतना ही नही भारत में लॉकडाउन के तीसरे चरण के साथ केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क भी बढ़ाया गया है।

साथ ही असम, दिल्ली, चेन्नई, हरियाणा, पंजाब, यूपी, झारखंड और उत्तराखंड सरकार ने भी वैट बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला किया। लॉकडाउन हटने के बाद तेल की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। तेल कंपनियां एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के चलते अपने फायदे-नुकसान का रिव्यू करेंगी। हालांकि आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए बुधवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। 


आईओसीएल के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 76.31, 73.30 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 66.21, 65.62 और 68.22 रुपए है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...