रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फिर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल वो एशिया के तो सबसे अमीर आदमी थे ही अब वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में सातवें नम्बर पर आ गए है।
आपको बता दे कि 23 मार्च को आरआईएल के प्रति इक्विटी शेयरों की कीमत बीएसई पर 864 रुपए थी। इस समय यह शेयर बढ़कर 1,820 रुपए पर पहुंच गया है।
फोर्ब्स की इस सूची में जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188.2 अरब डॉलर है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट से संस्थापक बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं।
गेट्स की कुल संपत्ति 110.70 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर 108.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली हैं तो फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।
वॉरेन बफेट की नेटवर्थ 67.9 अरब डॉलर रही है। जबकि अंबानी की नेटवर्थ 68.3 अरब डॉलर रही है।