1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. महंगाई का तगड़ा झटका! रसोई गैस इतने रुपये हुआ महंगा, जानें कितने में मिलेगा सिलेंडर

महंगाई का तगड़ा झटका! रसोई गैस इतने रुपये हुआ महंगा, जानें कितने में मिलेगा सिलेंडर

Big blow of inflation! LPG became so expensive, know how much you will get cylinder; आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया। रसोई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये से अधिक महंगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया। दरअसल साल के आखिरी महीने के पहले दिन घरेलू रसोई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये से अधिक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 दिसंबर 2021 को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। भारत की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(आईओसी) ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 103.50 रुपये का इजाफा किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपये हो गई है। वहीं, मुंबई में कॉमर्शियल गैस की 2,051 रुपये हो गई। पहले यह 1,950 रुपये थी। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 101 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2,234.50 रुपये हो गया। पहले यह 2,133 रुपये थी।

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में राहत

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियां ने इजाफा करने का फैसला नहीं किया है। कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये पर बना हुआ है। वहीं, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है।

ऐसे चेक करें अपने शहर का भाव

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...