मार्च के महीने में त्योहारों की छुट्टी और हड़ताल के चलते आठ बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते नगदी का लेन-देन प्रभावित हो सकता है। बता दे 15 मार्च तक बैंक की शाखाएं नहीं खुलेंगी। जिसके चलते जमा-निकासी, चेक-डीडी, आरटीजीएस, एनईएफटी जैसे काम प्रभावित होंगे। इसका कारण है लगातार आठ दिन तक बैंक का बंद होना।
दरअसल 8 से लेकर 15 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे। जिसमें 8 मार्च को रविवार, 9 को हजरत अली का जन्मदिवस, 10 को होली, 11, 12 और 13 को बैंककर्मियों की हड़ताल, 14 को दूसरा शनिवार और 15 को रविवार है। जिसके चलते आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दे 8 दिन तक बैंक बंद रहने का असर एटीएम पर भी देखने को मिलेगा। इसके कारण एटीएम में भी रकम खत्म हो सकती है। तो वही बात अगर डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों की करे तो उनके लिए ज्यादा समस्या की बात नहीं है।
हड़ताल का कारण बताया जा रहा, आगरा में बैंक संघों के संयुक्त मंच के पदाधिकारी अमरदीप कौशिक के मुताबिक इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। जिसके चलते बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है।