1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. Post Office की इस शानदार स्कीम से डायरेक्ट मिलेंगे 16 लाख रुपये; बस करना होगा ये काम

Post Office की इस शानदार स्कीम से डायरेक्ट मिलेंगे 16 लाख रुपये; बस करना होगा ये काम

16 lakh rupees will be available directly from this wonderful scheme of Post Office; just have to do this work; पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं लिए बेस्ट ऑप्शन। जहां रिस्क फैक्टर सबसे कम होता है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए सुर‍क्षित माना जा रहा है। जहां रिस्क फैक्टर सबसे कम होता है। पोस्ट ऑफिस में कई ऐसी बचत योजनाएं हैं जो अच्‍छा रिटर्न देती हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो रिस्क नहीं लेना चाहते तो पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस योजना में 100 रुपये से भी खाता खोला जाता है, जो आपको अच्‍छा रिटर्न देती है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रिस्क न के बराबर है और रिटर्न भी अच्छा खासा मिलेगा। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट की। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस 5.8% प्रति वर्ष की ब्याज दे रही है।

पोस्ट ऑफिस RD डिपॉजिट अकाउंट बेहतर ब्याज दर के साथ छोटी किस्तों जमा करने की एक सरकार की गारंटी योजना है, इसमें आप महज 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश की मैक्सिमम लिमिट नहीं है, आप जितना चाहें इसमें पैसा डाल सकते हैं।

अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 10 हजार रुपए 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे।

हर महीने निवेश                   10,000 रुपये

ब्याज                                   5.8%

मैच्योरिटी                            10 साल

10 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट = 16,28,963 रुपये

इस स्कीम के लिए अकाउंट पांच सालों के लिए खोला जाता है। हालांकि बैंक छह महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा देते हैं। इसमें जमा पैसों पर ब्याज कैलकुलेट हर तिमाही (सालाना रेट पर) होता है और इसे हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट सहित) दिया जाता है।

रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, यह नई दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है। भारत सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।

RD अकाउंट की जरूरी बातें

खाते में आपको रेगुलर पैसा जमा करते रहना पड़ेगा, अगर आपने पैसा जमा नहीं किया तो आपको हर महीने एक परसेंट जुर्माना देना होगा। 4 किश्तें चूकने के बाद आपका खाता बंद कर दिया जाता है।

पोस्ट ऑफिस RD पर टैक्स

रिकरिंग डिपॉजिट में निवेश करने पर TDS कटता है, अगर डिपॉजिट 40,000 रुपये से ज्यादा है तो 10 परसेंट सालाना की दर से टैक्स लगता है। RD पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स लगता है, लेकिन पूरे मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स नहीं लगता है. जिन निवेशकों की कोई टैक्सेबल इनकम नहीं है वो फॉर्म 15G भरकर TDS पर छूट पा सकते हैं, जैसा कि FD में होता है।

पोस्ट ऑफिस के अलावा सरकारी और निजी बैंक्स भी रिकरिंग डिपॉजिट की सुविधा देते हैं।

बैंकों के रिकरिंग डिपॉजिट

यस बैंक                    7.00%                               12 महीने से 33 महीने
एचडीएफसी बैंक       5.50%                                90/120 महीने
एक्सिस बैंक               5.50%                                5 साल से 10 साल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...