1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. झारखंड सरकार की ओर से नये साल का तोहफा

झारखंड सरकार की ओर से नये साल का तोहफा

झारखंड सरकार की ओर से 2022 नये साल का तोहफा, झारखंड में पेट्रोल और डीजल नए साल में 25 रुपये तक सस्ता मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि 26 जनवरी से झारखंड में बीपीएल कार्ड धारकों को पेट्रोल और डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट- धीरज मिश्रा

झारखंड: अगर आप भी पेट्रोल डिसल के दामों से परेशान है तो यह खबर आपको पड़नी चाहिए। झारखंड में पेट्रोल और डीजल नए साल में 25 रुपये तक सस्ता हो जाएंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका के मंत्री, एलेशन सोरेन ने इसकी घोषणा की। लेकिन इस सस्ते तेल डीजल के लाभ केवल बीपीएल कार्ड धारकों को प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि, 26 जनवरी से, झारखंड में बीपीएल कार्डधारकों को गैसोलीन और डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा।

झारखंड सरकार की ओर से 2022 नये साल का तोहफा, झारखंड में पेट्रोल और डीजल नए साल में 25 रुपये तक सस्ता मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि 26 जनवरी से झारखंड में बीपीएल कार्ड धारकों को पेट्रोल और डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा।

बता दें कि झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी लगातार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा था। एसोसिएशन सरकार से पेट्रोल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहा था। उनका कहना है कि अगर सरकार वैट की दर 22% से घटकर 17% कर दे तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन का कहना था कि झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसे में झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम डीलरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी थी और वित्त मंत्री से मुलाकात भी की थी। लेकिन अब तक कोई परवाह नहीं की गई है। अशोक ने बताया कि वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा था कि झारखंड में 1350 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी है। वैट की उच्च दरों के कारण व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...