रिपोर्ट: सत्यम दुबे
ठाणे: महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। ठाणे जिले के उल्लासनगर में बिल्डिंग की छत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। यह घातक हादसा शुक्रवार रात तकरीबन 9.30 बजे के बीच नेहरू नगर चौक पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल का एक बड़ा स्लैब टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। राहत कार्य जारी है।
ठाणे म्यूनिसिपल कार्पोरेशन की मानें तो हादसे में कई लोग मलबे में दब गए थे। उन्हे निकालने के लिए रातभर राहत कार्य चलता रहा। शनिवार सुबह भी मलबा हटाया जाता रहा। 5वीं मंजिल का स्लैब चौथी, तीसरी और दूसरी मंजिल को तोड़ते हुए ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा था। यह मंजिल 26 साल पुरानी बताई जाती है। इसमें 29 परिवार रहते हैं। बाकी फ्लोर खाली थे। प्रशासन ने बिल्डिंग को सील कर दिया है।
ठाणे म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी थी। कोरोना से लोगों के मरने का सिलसिला जारी था। लेकिन सरकार के सख्त नियम और निर्देश से कोरोना काबू में आ गया है।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 20,740 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56 लाख 92 हजार 920 हो गए। वहीं, 424 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 93,198 हो गई। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 30,671 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 53 लाख सात हजार 874 हो गई। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर दो लाख 89 हजार 88 हो गई है।