1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने लुक से फैंस को चौंकाया ,92 किलो वज़न किया काम

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने लुक से फैंस को चौंकाया ,92 किलो वज़न किया काम

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड  के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को आपने मोटा-ताजा देखा होगा। हालांकि हाल ही में उन्होंने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसने लोगों को दंग कर दिया, जो भी उन्हें देख रहा है वह उनकी तारीफ कर रहा है।

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचा चुके गणेश इस वीकेंड ‘द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे।

वही, शो का एक बंदास वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल गणेश आचार्य से उनके वजन को लेकर मजाक कर रहे हैं।

वीडियो को सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस बार शो में गणेश के साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी शामिल होंगे। वीडियो में दिखाया जाता है कि कपिल, गणेश से पूछते हैं कि आपने कितना वज़न कम किया है। वो बताते हैं कि 92 किलो।

इस पर कपिल कहते हैं कि छोटे शहरों में एक आदमी का वज़नन 46 किलो होता है। आपने दो आदमी ग़ायब कर दिये। इसके बाद सब ठहाका मारकर हंस पड़ते हैं। वीडियो में कपिल गीता कपूर के साथ फ्लर्ट करते दिखते हैं।

कृष्णा अभिषेक एक बार फिर जैकी श्रॉफ बनकर मनोरंजन कर रहे हैं। गीता कपूर को वो मां की दाल देते हैं। वहीं, जब गणेश आचार्य को खाली डिब्बा देते हैं तो वो पूछते हैं, यह खाली क्यों हैं? इस पर कृष्णा कहते हैं इसमें आचार्य भरकर दे देना। इनके अलावा शो में चंदन प्रभाकर, भारती सिंह और शुमोना चक्रवर्ती भी अपने अंदाज़ से सबको हंसाकर लोट-पोट करेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...