बीजेपी मुख्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने आज जिस तरह का व्यवहार दिखाया है, वह लोकतांत्रिक सर्जिकल स्ट्राइक का हकदार है। वे रोज पाकिस्तान को खुश कर रहे हैं।
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कुछ लाइने कही है, रोज सहलाते हैं पाकिस्तान की पीठ को, खंजर भोंकते हैं, हिंदुस्तान की पीठ पर फिर कहते हैं, हमें देशद्रोही न कहो, तुम पर छोड़ते हैं हम, बताओ इनको क्या कहें?
इसके आगे पात्रा ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर का एक डीएसपी आतंकी गतिविधि में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुआ है। इस पूरे प्रकरण के बाद कांग्रेस ने वहीं किया है, जिसमें कांग्रेस निपुण है, सक्षम है, और वह है भारत पर हमला और पाकिस्तान को बचाने की साजिश।
इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस के अधीर रंजन ने आव देखा न ताव और मिनटों के अंदर धर्म ढूंढ लिया। आतंकवाद पर धर्म की राजनीति करना कांग्रेस की संस्कृति है। बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों की मौत के बाद सोनिया गांधी ने अस्थिर किया था। राहुल गांधी टुकडे-टुकडे गिरोह द्वारा किए गए नारेबाजी के समर्थन में खड़े हो गए थे, जिसने राष्ट्रविरोधी आवाज उठाई।
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल करते हुए कहा कि, ‘मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछता हूं, “क्या आपको कोई संदेह है कि पुलवामा हमलों के अपराधी कौन थे? मैं कांग्रेस नेतृत्व को कैमरे पर आने और चुनौती देता हूं कि क्या उन्हें पुलवामा हमलों के बारे में कोई संदेह है। अगर उन्हें हमारी सेना या हमारी खुफिया एजेंसियों पर कोई संदेह है। अगर उन्हें संदेह है कि पाकिस्तान ने पुलवामा नहीं किया, तो उन्हें आगे आना चाहिए।
कांग्रेस ने मोदी जी पर हमला करते हुए उन्हें हिन्दू जिन्ना कहा था। हिंदू जिन्ना, हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग करना कहीं न कहीं हिंदुओं को आतंकी सिद्ध करना है। राहुल गांधी ने भी कहा था कि हमें सिमी या इस्लामिक आतंकवाद से डर नहीं है, हमें हिंदुओं से डर है।