सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। पार्टी मुख्यालय में चुनाव प्रक्रिया के तहत नड्डा ने नामांकन दाखिल किया था। दूसरा कोई पर्चा दाखिल नहीं होने की स्थिति में आम सहमति से नड्डा को अध्यक्ष चुना गया।
जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, आज हम सबके लिए हर्ष, आनंद और गौरव का विषय है कि भाजपा ने एक बार फिर अपनी परंपरा का नेतृत्व करते हुए एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री जे पी नड्डा को हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना है।
भारतीय जनता पार्टी समग्र देश कि सभी पार्टियों से इसलिए अलग पार्टी दिखाई पड़ती है क्योंकि ये पार्टी न तो जात-पात के आधार पर चलती है और न ही वंशवाद के आधार पर चलती है।