मुंबई : बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेस है जिन्हें हम उनकी फिल्मी नामों से जानते है, लेकिन हम उनके सरनेम को नहीं जानते। वे अपने स्क्रीन नेम में भी कभी सरनेम का जिक्र नहीं किया। इन स्टार्स में न सिर्फ बॉलीवुड के नामी-गिरामी सेलेब्स बल्कि साउथ के भी कई लोग शामिल हैं। वैसे, कम ही लोग जानते होंगे कि काजोल ने अपने नाम के आगे सरनेम क्यों हटा दिया? इसी तरह जितेन्द्र, रेखा और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो आज भी अपने नाम में सरनेम नहीं लिखते। इसके पीछे आखिर क्या वजह है, आइए जानते हैं।
तब्बू
तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। हालांकि फिल्मी दुनिया में पॉपुलैरिटी की खातिर उन्होंने अपने नाम को छोटा करते हुए तब्बू कर दिया था।
रेखा
रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं। लेकिन वो हमेशा अपने शॉर्ट नेम यानी रेखा से ही जानी जाती हैं। रेखा ने न सिर्फ अपना नाम छोटा किया है, बल्कि वो सरनेम का इस्तेमाल भी नहीं करतीं। शायद उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनका नाम काफी बड़ा था और लोगों को याद रखने में कठिन था। इसके अलावा एक वजह ये भी हो सकती है कि एक समय उनके पिता के साथ रिलेशन ठीक नहीं थे।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का भी असली नाम राजीव भाटिया है। अक्षय ने सिल्वर स्क्रीन पर माचोमैन की इमेज बनाने के लिए अपना नाम अक्षय रख लिया। अक्षय का मतलब है, कभी नष्ट न होने वाला।
जितेंद्र
जितेंद्र का रियल नाम रवि कपूर है। जितेन्द्र ने तो न सिर्फ अपना सरनेम हटाया, बल्कि नाम भी बदल लिया। माना जाता है कि उन्होंने ऐसा ज्योतिष या न्यूमेरोलॉजी पर यकीन के चलते किया होगा।
गोविंदा
गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। मगर फिल्मी दुनिया में उन्होंने कभी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अपने नाम को छोटा करके सिर्फ गोविंदा रख लिया।
असिन
साउथ एक्ट्रेस असिन भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका मानना है कि उनका सरनेम बोलने में थोड़ा कठिन हैं। इसीलिए वो अपने स्क्रीन नेम असिन से ही जानी जाती हैं।
काजोल
काजोल सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका सरनेम मुखर्जी है। हालांकि शादी के बाद वो काजोल देवगन हो गईं। मगर फिर भी वो अपने नाम काजोल से ही जानी जाती हैं। कहा जाता है कि उनके माता-पिता में अलगाव के बाद से काजोल ने अपना सरनेम हटा दिया था।
तमन्ना
फिल्म बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना का सरनेम भाटिया है। हालांकि उन्होंने न्यूमेरोलॉजी की वजह से अपने नाम को छोटा करते हुए सरनेम हटा लिया।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं। उन्होंने अपने नाम को छोटा रखने के लिए सरनेम हटा लिया है।
श्रीदेवी
श्रीदेवी भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती थीं। उनका असली नाम श्रीअम्मा यांगर अयप्पन था। ये नाम न सिर्फ बोलने में कठिन था बल्कि सिल्वर स्क्रीन के हिसाब से भी फिट नहीं बैठता था। शायद यही वजह रही कि उन्होंने अपना नाम श्रीदेवी रख लिया था।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है। लेकिन दुनिया अब उन्हें धर्मेन्द्र के नाम से ही जानती है। उन्होंने भी अपने बड़े नाम को छोटा कर सिल्वर स्क्रीन पर धर्मेन्द्र कर दिया था। हालांकि उनके बच्चे सनी और बॉबी अपना सरनेम देओल इस्तेमाल करते हैं।