1. हिन्दी समाचार
  2. भाग्यफल
  3. CHANAKYA NITI: इन 5 चीजों से रहें सावधान, पल भर में मौत के मुंह में पहुंचा सकती हैं; जानिये क्या कहती है नीति

CHANAKYA NITI: इन 5 चीजों से रहें सावधान, पल भर में मौत के मुंह में पहुंचा सकती हैं; जानिये क्या कहती है नीति

CHANAKYA NITI: Be careful with these 5 things; आचार्य चाणक्य ने ऐसी कई सारी नीतियां बताई है, जिससे किसी भी मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार इन 5 चीजों से रहें सावधान।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने सुखद जिंदगी पाने के लिए कुछ नीतियां बताई हैं। जिसमें उन्होंने समाज कल्याण से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। यदि उन नीतियों को अपना लिया जाए तो जिंदगी सफल और सुखी बन जाती है। इसके अलावा चाणक्य नीति में कुछ ऐसी चीजों, आदतों से भी बचने की सलाह दी गई है जो इंसान की जिंदगी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं। यहां तक की ये चीजें जान पर भी भारी पड़ सकती हैं।

चाणक्य जी अपनी रणनीतियों को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। चाणक्य जी ने अपने नीतियों के दम पर ही नंद वंश का नाश कर, एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बनाया था। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी 5 चीजों का जिक्र किया है, जो पल भर में ही किसी भी व्यक्ति को मौत के मुंह में पहुंच सकती हैं।

जान पर भारी हैं ये 5 चीजें

आग: चिंगारी को भड़कने में समय नहीं लगता है। भड़की हुई आग क्षण भर में सब कुछ जलाकर खाक कर देती है। लिहाजा आग से दूर ही रहें, वरना पल भर में वह आपको अपनी चपेट में ले सकती है।

सांप: सांप का जहर कुछ ही देर में व्‍यक्ति को मौत की नींद सुला देता है। ऐसे में सांप से आमना-सामना होने पर बेहद सावधान रहें। जरा सी लापरवाही जान ले सकती है।

मूर्ख व्यक्ति: कौटिल्य के नाम से प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य मानते हैं कि धरती पर अन्न, जल और मीठे वचन, ये तीनों चीजें ही वास्तविक रत्न है। लेकिन मूर्ख लोग पत्थर के टुकड़े को ही रत्न मानते हैं। इसलिए लोग रत्नों और धन-दौलत को लेकर लालची हो जाते हैं और यह लालच उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। चाणक्य जी के अनुसार व्यक्ति के कर्म सदा उसके पीछे चलते हैं। इसलिए मनुष्य को मूर्ख व्यक्ति से बेहद ही सावधान रहना चाहिए।

पानी: वैसे तो पानी के बिना जीवन नहीं है। मनुष्य के साथ-साथ हर जीव-जंतु को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार यही पानी उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। अगर आपको तैरना नहीं आता है और आप नदी में गिर गए हैं तो आपकी पल भर में ही जान जा सकती है।

राज परिवार: चाणक्य जी मानते हैं कि कभी भी राज परिवार से बैर मौल नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये पल भर में ही आपका सबकुछ नष्ट कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...