1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच : शहर का व्यस्ततम क्षेत्र सील कर दिया गया है

बहराइच : शहर का व्यस्ततम क्षेत्र सील कर दिया गया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच : शहर का व्यस्ततम क्षेत्र सील कर दिया गया है

जनपद बहराइच में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। मरीजों के वर्तमान हालात पर अगर हम नजर डालें तो कुल मिलाकर 80 मरीज हो चुके हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

शहर के व्यस्ततम इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अमन सोनी नाम का युवक दिल्ली से 2 दिन पूर्व लौटा था और वह जांच में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।

लिहाजा अब ब्राह्मणीपुरा इलाके को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट के भीतर रहने वाले लोगों को अधिकारियों को द्वारा सचेत कर दिया गया है।

अब संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जाँच, स्क्रीनिंग और इलाके में सेनेटाइजेशन होने के बाद ही सील खोला जा सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...