
बदायूं गैंगरेप: कांग्रेस के बड़े नेताओ ने यूपी सीएम योगी पर कसा तंज
यूपी के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा हैं। विपक्षी दल भी अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।
कांग्रेस ने बदायूं गैंगरेप को लेकर बुधवार को योगी सरकार पर निशाना साधा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए दावे पर कटाक्ष किया हैं।
प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट है।
हाथरस में
सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया
बदायूं में
थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया।
महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है।https://t.co/3RKcDN0auV
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 6, 2021
उन्होंने ट्वीट किया, हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया और सवाल किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी?
वीभत्स, जघन्य, मानवता हुई शर्मसार !
कितनी और निर्भय?
कितनी और हैवानियत?
कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार?
कहाँ है हमारे सजग पत्रकार? pic.twitter.com/K6tsqPClRO— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 6, 2021
उन्होंने ट्वीट कर कहा, वीभत्स, जघन्य, मानवता हुई शर्मसार! कितनी और निर्भया? कितनी और हैवानियत? कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार? कहां है हमारे सजग पत्रकार?
गौरतलब है कि उघैती थाना इलाके के एक गांव में महिला का शव संदिग्थ हालत में मिला है. बताया जा रहा कि यहां एक मंदिर में महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था।
उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी पार्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। इसके अलावा, शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं और कई हड्डियों को तोड़ा गया हैं।
पुलिस ने मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई कर लापरवाह थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया हैं। फरार आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।