1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. इतिहास की सबसे खतरनाक महारानी,जो नहाती थी कुंवारी लड़कियों के खून से

इतिहास की सबसे खतरनाक महारानी,जो नहाती थी कुंवारी लड़कियों के खून से

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  ‘सीरियल किलर’…ये शब्द जब आता है तो विलेन का किरदार निभाने वाले एक कलाकार की छवी सामने आ जाती है। जिन्होंने पर्दें पर अपने अभिनय से सिलसिलेवार ढंग से कई हत्याएं की। लेकिन इतिहास के पन्नों को पलट के अगर देखा जाए तो असल जिंदगी में एक महारानी थी जो खूंखार सीरियल किलर थी। जिसका नाम सुनते ही लोग अपने घरों में लड़कियों को छिपा लेते थे। जी हां ये बात बिल्कुल सच है कि यह महारानी कुंवारी लड़कियों को मारकर उनके खून से नहाती थी। तो चलिए बताते है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी-

इस सीरियल किलर महारानी का नाम था एलिजाबेथ बाथरी जो हंगरी की रहने वाली थी। एलिजाबेथ को इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। ये बात होगी करीब साल 1585 से 1610 के बीच की जब एलिजाबेथ बाथरी ने 600 से भी ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से नहाया था।

कहा जाता है कि एलिजाबेथ को किसी ने उनकी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून से नहाने की सलाह दी थी। और एलिजाबेथ को यह तरीका इतना पसंद आया कि वो इसके लिए क्रूरता की हद पार करती गयी। कुंवारी लड़कियों को मारने के लिए महारानी बाथरी दरिंदगी और बर्बरता से बाज नहीं आयी। वह मृत लड़कियों के शरीर के मांस को अपने दांतों से काटकर निकाल लेती थी। कहा तो ये भी जाता है कि एलिजाबेथ बाथरी की इस क्रूरता में उनके 3 नौकर भी उनका साथ देते थे। बता दें कि एलिजाबेथ राजघराने से ताल्लुख रखती थी और उनकी शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी, जो तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नेशनल हीरो था।

लड़कियों को ऐसे फंसाती थी महारानी-

दरअसल, एक ऊंचे रसूख वाली महिला होने की वजह से वो आसपास के गांवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसों पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी। लेकिन लड़कियां जैसे ही महल में आती थीं, वो उन्हें अपना शिकार बना लेती थी।

फूट गया एलिजाबेथ का भांडा-

कहा जाता है कि जब इलाके में लड़कियों की संख्या काफी कम हो गई, तब उसने ऊंचे परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन हंगरी के राजा को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने इस मामले की जांच करवाई। इस मामले को लेकर जब जांचकर्ता एलिजाबेथ के महल में पहुंचे, तो वहां का हाल देखकर दंग रह गए। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...