लखनऊ: पूरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है जिसमें लोगों के हाड कांप रहे हैं और लगातार तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है और आने वाले समय में और भी ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है बतादें की लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र का कहना है की जब उत्तर पश्चिम दिशा से जब बर्फीली हवाएं आने के बाद ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हो जाएगी। वहीं हाड गला देने वाली शर्दी से भी छुटकारा मिल जाए और मौसम विभाग का मानना है की आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
शर्दी की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी ना के बराबर रही है वहीं आज सुबह उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा दर्ज किया गया है, तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।मौसम विभाग की मानें तो शुष्क मौसम और उत्तर, उत्तर पश्चिम हवाओं की वजह से ज्यादातर इलाकों में अगले दो तीन दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी
आपको बतादें कि यूपी में बीते लगभग 3-4दिनों से प्रदेश के तमाम इलाकों में भयंकर शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी है।इस दौरान दिन में धूप नहीं निकल रही और कोहरा छाया। लखनऊ और मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा और झांसी मण्डलों में रात का तापमान लगातार सामान्य से कम बना हुआ है। सर्द हवा और गलन की वजह से दिन के तापमान में भी भारी गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। जिसके चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।