1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देव दीपावली : दोनों जेटी के बीच से PM मोदी का क्रूज गुजरेगा

देव दीपावली : दोनों जेटी के बीच से PM मोदी का क्रूज गुजरेगा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

null

देव दीपावली : दोनों जेटी के बीच से PM मोदी का क्रूज गुजरेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को देव दीपावली में शामिल होने आ रहे है। क्रूज से गंगा विहार करते हुए गंगा घाटों के दीपोत्सव को देखेंगे। इसके लिए गंगा के किनारों पर जेटी से दो ट्रैक बनाये जा रहे है।

इस पर एसपीजी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। संत अवधूत भगवान राम घाट से ललिता घाट तक जाएंगे। यहां से वो काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे। इस दौरान जल मार्ग से करीब 6 किमी की यात्रा करेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बन रहे कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वापस जल मार्ग से राजघाट आकर दीपोत्सव का पहला दीप जलाएंगे।

पीएम मोदी के गंगा यात्रा को देखते हुए अस्सी घाट और राजघाट के आगे पानी मे जाल डाला जाएगा। ताकि निचली सतह सुरक्षित रहे।

सीएम योगी ने राजघाट पर संक्षिप्त जनसभा का प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने ये भी निश्चित किया पी एम मोदी के दीप प्रज्वलन के बाद आस पास लोग भी दीपक जलाएंगे। मंच पर दोनों ओर कोई पर्दा नही होगा। जिससे गंगा का दृश्य पी एम मोदी देख पाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...