1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. महिलाओं में एनीमिया रोग : जानिये लक्षण और बचाव के उपाय

महिलाओं में एनीमिया रोग : जानिये लक्षण और बचाव के उपाय

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कहते है कि एक स्वस्थ परिवार का आधार एक स्वस्थ स्त्री होती है और अगर परिवार की स्त्री ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो जाए तो आप समझ सकते है कि उस परिवार को कितनी मुश्किलों का सामना करना होगा। दरअसल आज इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है एक ऐसी ही बीमारी एनीमिया के बारे में जिससे आज भी इस देश की लाखों महिलाएं पीड़ित है।

एक स्टडी कहती है कि इस देश में 80 फीसदी से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को एनीमिया है और यह एक ऐसी बीमारी है जो गर्भवती महिला के लिए तो प्राण घातक भी हो सकती है। दरअसल एनीमिया एक रक्त से संबंधित बीमारी है लेकिन ऐसा देखा गया है कि अधिकतर यह औरतों को ही होती है।

कैसे होता है एनीमिया ?

Anemia disease in women: know the symptoms and preventive measures

आपको बता दे हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में खून की मात्रा बताता है। पुरुषों में इसकी मात्रा 12 से 16 प्रतिशत तथा महिलाओं में 11 से 14 के बीच होना चाहिए। लेकिन जैसे ही आपको एनीमिया होता है उससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है जिसके कारण खून में इसकी कमी हो जाती है।

यह भी पढ़े -होली पर रंग लगाएं लेकिन रखे स्किन का ध्यान: पढ़िए ब्यूटी टिप्स

इस हालत में शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक हो जाती है। यह भी देखा गया है किशोरावस्था में या माहवारी के समय अधिक रक्त बह जाने के कारण भी यह रोग हो जाता है। वही जो प्रेग्नेंट महिलाएं है उन्हें अपने बच्चे के लिए भी रक्त निर्माण करना होता है जिसके कारण खून की कमी आती है और वो इस बीमारी से पीड़ित हो जाती है, कई बात तो महिला की प्रसव के समय जान पर बन आती है।

एनीमिया रोग के लक्षण क्या है ?

Anemia disease in women: know the symptoms and preventive measures

इस रोग का सबसे बड़ा लक्षण है किसी महिला का थोड़े ही काम में तुरंत थक जाना और चक्कर आने लग जाना, इस बीमारी में महिला को हमेशा थकान रहती है और वो नींद भी अच्छे से नहीं ले पाती है। धीरे धीरे खून की कमी के कारण त्वचा और आंखों के नीचे पीलापन आने लगता है।

रोचक जानकारी -नींबू के कुछ ऐसे फ़ायदे जो आपको जरूर जानने चाहिये

कहीं भी काम करते वक़्त सांस फूलने लग जाती है, ह्रदय गति बढ़ जाती है। धीरे धीरे पुरे शरीर पर सूजन आने लगती है और महिला किसी भी काम को अच्छे से नहीं कर पाती है। यह सब लक्षण खून की कमी से होने वाले रोग एनीमिया के है। आम तौर पर हरी सब्जी नहीं खाने वाली और अधिक कैल्शियम लेने वाली महिलाओं को यह रोग होता है।

एनीमिया रोग से बचाव कैसे करें ?

anemia-disease-in-women:-know-the-symptoms-and-preventive-measures

अगर कुछ मामले छोड़ दिए जाए तो खून की कमी से होने वाला रोग ही एनीमिया है। कुछ मामलों में यह बैक्टरिया के कारण होता है जिसका इलाज किया जा सकता है लेकिन यह बीमारी कुछ ऐसी है जिसमे आपका खान पान ठीक करना ही सबसे अच्छा इलाज है।

कुछ फल ऐसे है जो शरीर में आयरन की कमी को अच्छे से दूर करते है और वो है चकुंदर, गाजर, ट्माटर और अनार, इसलिये आपको अगर एनीमिया है तो कोशिश करे की इन का सेवन आप अधिक से अधिक करे।

यह भी जानिए -भूलकर भी कभी ऐसे ना करे दूध का सेवन, जानिये सही तरीका

इसके अलावा लोहे की कढ़ाई में सब्जी बनाएं, इससे आयरन मिलता है, इसके अलावा विटामिन ‘ए’ एवं ‘सी’ युक्त खाद्य पदार्थ खूब खाएं, अगर आयरन की कमी अधि‍क हो गई है किसी चिकित्सक से सलाह लेकर आयरन की गोली ले। वही इसके अलावा आप बार बार गर्भ धारण से बचे क्यूंकि ऐसा करने से शरीर को अतिरिक्त मात्रा में खून चाहिए होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...