
देश में कोरोना वायरस के अब तक 1 करोड़ 4 लाख 95 हजार 147 केस हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 968 लोग संक्रमित मिले। इस दौरान 17 हजार 817 लोग रिकवर हुए, वहीं 202 मरीजों की मौत हो गई।
कोरोना से अब तक 1 करोड़ 1 लाख 29 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 51 हजार 529 हो गई है। भारत अब एक्टिव केस के मामले में दुनिया का 14वां देश हो गया है।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 13 January, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,04,95,147
➡️Recovered: 1,01,29,111 (96.51%)👍
➡️Active cases: 2,14,507 (2.04%)
➡️Deaths: 1,51,529 (1.44%)#IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona #StaySafe pic.twitter.com/xsckVjKGFL— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 13, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 15 हजार 968 नए मामले सामने आए है, जिसके साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 04 लाख 95 हजार 147 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 202 मरीजों की जान गई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 51 हजार 529 हो गई है।
📍Total #COVID19 Cases in India (as on January 13, 2021)
▶️96.51% Cured/Discharged/Migrated (1,01,291,11)
▶️2.04% Active cases (2,14,507)
▶️1.44% Deaths (1,51,529)Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths#StaySafe pic.twitter.com/81K1AATftb
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 13, 2021
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 17 हजार 817 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसी के साथ अब देश में कुल रिकवर मरीजों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 01 लाख 29 हजार 111 हो गई है। देश में एक दिन में संक्रमित मामलों की तुलना में रिकवर मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है, जिसकी वजह से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। देश में अब कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले 2 लाख 14 हजार 507 रह गए हैं।
#CoronaVirusUpdates:#COVID19 testing status update:@ICMRDELHI stated that 18,34,89,114 samples tested upto January 12, 2021.
8,36,227 samples tested on January 12, 2021.#StaySafe #IndiaWillWin #Unite2FightCorona pic.twitter.com/6g2XLLi7Z3
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 13, 2021
दिल्ली में मंगलवार को 386 लोग संक्रमित मिले। 545 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 30 हजार 892 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 17 हजार 6 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 707 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3179 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 511 नये मामले सामने आये। कुल संख्या 5 लाख 94 हजार 175 पार। कोरोना से 8 हजार 514 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 511 नये मामले सामने आये जबकि इसी अवधि में 789 संक्रमित संक्रमण मुक्त हुये हैं। इस समय कोरोना के 10 हजार 560 मरीजों का उपचार चल रहा है।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/NpQMLEVWDI
— ICMR (@ICMRDELHI) January 13, 2021
महाराष्ट्र में मंगलवार को 2 हजार 936 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3 हजार 282 लोग रिकवर हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 74 हजार 488 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 18 लाख 71 हजार 270 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। 51 हजार 892 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण मिशन हिन्दुस्तान की धरती पर 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। कोरोना वैक्सीन की 54.72 लाख खुराक मंगलवार शाम 4 बजे तक पहुंचायी गई।
🏥Delhi Health Bulletin – 12th January 2021🏥#DelhiFightsCorona pic.twitter.com/i7UWaCw9OE
— CMO Delhi (@CMODelhi) January 12, 2021
14 जनवरी तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 1.1 करोड़ और भारत बायोटेक से 55 लाख खुराक मिल जाएगी। वैक्सीन अभियान के पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को भारत में इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन मिली दो वैक्सीन दी जाएंगी।
आईसीएमआर ने बताया कि 12 जनवरी तक देश में कुल 18 करोड़ 34 लाख 89 हजार 114 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसमें बीते दिन 8 लाख 36 हजार 227 सैंपल टेस्ट किए गए।