
देश में आज से चार दिन बाद कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इस बीच, देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में अब तक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 584 नए मरीज मिले है।
वही अब तक कोरोना वायरस के 1 करोड़ 4 लाख 79 हजार 179 केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 4 लाख 79 हजार 179 मामले सामने आ चुके हैं। वही, पिछले दिन कोरोना से 18 हजार 385 लोग ठीक हुए हैं।
#CoronaVirusUpdates:#COVID19 testing status update:@ICMRDELHI stated that 18,26,52,887 samples tested upto January 11, 2021.
8,97,056 samples tested on January 11, 2021.#StaySafe #IndiaWillWin #Unite2FightCorona pic.twitter.com/M5TpWPfxH4
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 12, 2021
जिसके बाद देश में अब कोरोना महामारी को हराने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 294 हो गई है। वही अब भी देश में 2 लाख 16 हजार 558 लोगों का इलाज चल रहा है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि देश में अब तक कोरोना के कुल 18 करोड़ 26 लाख 52 हजार 887 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8 लाख 97 हजार 56 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 12 January, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,04,79,179
➡️Recovered: 1,01,11,294 (96.49%)👍
➡️Active cases: 2,16,558 (2.07%)
➡️Deaths: 1,51,327 (1.44%)#IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona #StaySafeVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/2e8QoDRclc
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 12, 2021
वही देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 306 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 407 लोग ठीक हुए हैं। और 13 लोगों की मौत हुई। राजधानी दिल्ली में अब कुल मामलों की संख्या 6 लाख 30 हजार 506 हो गई है। अब तक इस महामारी से 6 लाख 16 हजार 461 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 10 हजार 691 मौत हुईं हैं। अब दिल्ली में कुल तीन हजार 354 लोगों का इलाज चल रहा है।
India's #COVID19 recovery rate improves to 96.49% as on January 12, 2021.#IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona@ICMRDELHI
Via @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/VGCgEjj7Ne
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 12, 2021
देश की आर्थिक राजधानी की बात करे तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,438 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,286 लोग ठीक हुए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई है।
राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 19 लाख 71 हजार 552 हो गई है। अब तक इस महामारी से 18 लाख 67 हजार 988 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 50 हजार 101 मौत हुईं हैं। अब महाराष्ट्र में कुल 52 हजार 288 लोगों का इलाज चल रहा है।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/TX2LJFm0X4
— ICMR (@ICMRDELHI) January 12, 2021
गुजरात में सोमवार को 671 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 806 लोग ठीक हुए और चार की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 51 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 39 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,344 मरीजों की मौत हो चुकी है। वही अब 7, 729 मरीजों का इलाज चल रहा है।
आप को बता दे कि कोरोना के एक्टिव केस में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस 2.15 फीसदी है।
देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। मंगलवार सुबह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पुणे स्थित प्रोडक्शन सेंटर से कोविशील्ड की पहली खेप कड़ी सुरक्षा के बीच डिस्पैच हो गई है।